गरीबों की भूख मिटा रहे टटीरी व्यापार संघ के व्यापारी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों ने 20 वे दिन भी 600 गरीब लोगों को भोजन का वितरण किया।
व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर पंडित ने बताया कि इस कार्य में व्यापार संघ के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। बताया कि अग्रवाल मंडी के सभी घरों से पांच-पांच रोटी के 550 पैकेट की व्यवस्था की गई। इसके अलावा अग्रवाल धर्मशाला में भी खाने की व्यवस्था बादस्तूर जारी रही। बताया कि अब तक चली आ रही व्यवस्था में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति  राजीव गुप्ता पुत्र श्री कांता प्रसाद गुप्ता श्री कृष्णा इंडने गैस सेवा बड़ौत वालो की तरफ से प्राप्त हो रही है। इस मौके पर संरक्षक पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, जगदीश प्रसाद, अजय मेंबर, अरुण मित्तल, सुमित, मोहन सिंघल, मास्टर हरिओम शर्मा, उम्मादत्त शर्मा, रोहित, पंकज गुप्ता, आशु, संदीप, पीयूष गुप्ता, भानु जैन, विकास गोयल, मनोज शर्मा, दिनेश गुप्ता, योगेश, सोनू मित्तल, आकाश गोयल, गौरव पहलवान, दीपक गोयल, मनोज मित्तल,सचिन गर्ग, वीरेंद्र त्यागी, प्रवीण टाटा स्काई, प्रवीण मित्तल, पंडित मनोहर शर्मा, राजेश गोयल आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top