प्रशासन को सौंपा चौधरी ब्रह्मपाल सिंह अखाड़ा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनुपाल बंसल ने
कहा कि कोरोना महामारी के संकट में जिला प्रशासन चौधरी ब्रह्मपाल सिंह अखाड़े को किसी भी समय उपयोग कर सकता है। वह पूरी तरह जिला प्रशासन के साथ हैं। 
गांव डगरपुर निवासी मनुपाल बंसल व प्रमुख लीलू पहलवान ने कहा कि वह चौधरी ब्रहमपाल सिंह अखाडे में तीस बेड देश के लिये समर्पित करते है। कहा कि इसके अलावा यदि इस कार्य मे प्रशासन को उनसे किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो वह इसके लिए हर समय तैयार है। कहा कि देश व समाज से बड़ा कोई नहीं है। 
साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को हराने के लिए घरों में रहने की अपील की। कहा कि सभी प्रधानमंत्री के आदेशों के तहत लाॅक डाउन का पालन करें और इधर-उधर न जाकर अपने घरों में ही रहे। सोशल डिस्टेंस बनाये रखे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top