बागपत। विपुल जैन
जिलाधिकारी बागपत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर के पुराने कस्बे में पहुंची और उन्होंने यहां पर कुरेशियान मदरसे व मरकज वाली मस्जिद के बाहर का इलाका सेनेटाइज किया।
बागपत स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि हाल ही में शामली जिले में बागपत के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्हें सूचना मिली है कि शामली में जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वह पुराने कस्बे के इन्हीं स्थानों पर रुके थे। इसी को देखते हुए डीएम बागपत के दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को मस्जिद व मदरसे के बाहर का इलाका सेनेटाइज किया गया। डॉ विभाष राजपूत ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई दे तो वह इसमें जरा भी लापरवाही ना बरते और अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराएं। इसके अलावा मुंह को हमेशा मास्क से ढक कर रखें और हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहें।
If you have any doubts, please let me know