बागपत। विपुल जैन
प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र के तत्वावधान में कार्यरत एम्पावर कम्पनी के कर्मचारियों ने लॉक डाऊन के चलते प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया है।
कम्पनी के प्रबन्धक राकेश पांडेय ने बताया कि विभिन्न ट्रेन्ड के प्रशिक्षणार्थियों जिनमें कोरियर,मोबाइल रिपेयरिंग,वेयर हाऊस आदि को कम्पनी के ट्रेनर द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण में ट्रेनर प्रदीप,सचिन,दुष्यंत व मनीष व सीनियर प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव वेदव्रत आर्य का विशेष योगदान रहा।
If you have any doubts, please let me know