बागपत। विपुल जैन
लायंस वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सौजन्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें टटीरी में 18 दिन तक निराश्रित लोगों के लिए चली
भोजन व्यवस्था में सहयोग करने वाले कोरोना योद्धाओं पप्पू हलवाई, सुनील हलवाई एवं उनके सहयोगी पंकज कुमार, सूरज कुमार व शिवकुमार का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि कोरोना योद्धाओं की वजह से ही देश सुरक्षित है। सभी को मिलकर उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, आशुतोष मित्तल, वीरेंद्र त्यागी आदि थे।
If you have any doubts, please let me know