पुष्प वर्षा कर किया पुलिस कर्मियों का सम्मान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लॉक डाउन में पुलिस प्रशासन द्वारा दी जा रही सराहनीय सेवाओं एवं कुशल व्यवस्था को देखते हुए नगर के समाजसेवी लोगों ने हवेली तिराहे पर पुलिसकर्मियों का पुष्प वर्षा कर  सम्मान किया। 
इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं सपा नेता भारत गौरव ने कहा कि पुलिस कर्मियों व मीडिया कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉक डाउन में सराहनीय सेवाएं दीं हैं। उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन एवं मीडिया कर्मी आगे भी इसी तरह सेवाएं देते रहेंगे। कहा कि वह पुलिस कर्मियो व मीडिया कर्मियो के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। कहा कि आज संकट के दौर का हम सब मिलकर मुकाबला कर रहे हैं। इसमें पुलिस प्रशासन व मीडिया कर्मियों की बहुत ही अच्छी भूमिका देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि देश में आये संकट के बादल जल्द ही छंट जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top