बागपत। विपुल जैन
भारतीय किसान यूनियन के बागपत ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल यानि आज पूरे देश-प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस दिन शाम को 5 बजे सभी किसान अपने औजार जैसे खुरपा, फावड़ा, दरांती व हल आदि की साफ-सफाई कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखेंगे। कहा कि आज किसान सबसे बड़ा योद्धा है। देश के प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि आज देश के पास एक साल का अनाज है। ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि यह अनाज किसान की बदौलत है। यदि किसान ना होता तो अनाज का उत्पादन कैसे किया जाता। कहा कि आज किसान ही देश में आई आपदा के समय सब्जी, फल व अन्य सामानों की पूर्ति कर रहा है। आज खेतों पर गेहूं कटाई का कार्य चल रहा है और किसान दिन- रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खेत पर जाने वाले किसी भी किसान के साथ रोका-टोकी ना की जाए और उन्हें कृषि कार्यो में छूट दी जाए।
If you have any doubts, please let me know