बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉक डाउन का असर अब पशु- पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। वह भुखमरी के कगार पर आ पहुंचे हैं। ऐसे में समाजसेवी लोग आगे आकर उनकी सेवा कर रहे हैं।
बागपत के डगरपुर गांव के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी मनुपाल बंसल ने भी बेजुबानो के इस दर्द को समझा हैं। यही कारण है कि वह सुबह-सवेरे अपने घर-बार के सब काम-धंधे छोड़कर अपनी गाड़ी में केले भरकर सड़कों व जंगलो की तरफ निकल पड़ते हैं और उसके बाद इन केलों को भूख से बिलबिला रहे बंदरों को बांटा जाता है। उनका कहना है कि इंसान तो बोल कर बता सकता है कि उन्हें भूख लग रही है और खाना नहीं मिल रहा, लेकिन बेजुबान पशु- पक्षियों यह सब नहीं बता सकते। इसलिए उनके दर्द को हमें स्वयं को ही समझना पड़ेगा। कहा कि समाज के सभी लोगों को ऐसे समय जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ पशु- पक्षियों की सेवा करने के लिए भी आगे आना चाहिए, क्योंकि इससे बड़ा पुण्य का कार्य और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर फेसबुक पर भी अपलोड की है, जिसे अभी तक लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। सब लोग उनके इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।
If you have any doubts, please let me know