बागपत। विपुल जैन
वरिष्ठ रालोद नेता एवं जिला बार एसोसिएशन बागपत के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के आह्वान पर बडौत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गुड के पैकेट का वितरण किया।
इस मौके पर जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि इस समय लॉक डाउन की वजह से सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सभी सम्पन्न लोगों को मिलकर आगे आना चाहिए। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। साथ ही उन्होंने लॉक डाउन के दौरान सभी से अपने घरों में रहने की अपील की। कहा कि यदि कोरोना को हराना है तो सभी लोगों को अपने घर के अंदर ही रहना होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने सभी से देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।
If you have any doubts, please let me know