बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर सबकुछ लाॅक डाउन पड़ा है। घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में लोगों का टाइम काटना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि वह आखिर करें तो क्या करें।
नगर के भजन विहार कॉलोनी के रहने वाले जिला जाट सभा बागपत के जिला महासचिव अश्वनी तोमर का कहना है कि वह छुट्टी में अपने पेंडिंग कामों को निपटाकर समय का सदुपयोग
कर रहे है। बताया कि उन्होंने अपने घर पर ही बागवानी बनाई हुई है, जिसमें इस समय टमाटर, बैंगन, हरी मिर्च आदि सब्जियां उगाई हुई है। बस इन्हीं की देखरेख में टाइम पास कर लेते हैं। इसके अलावा कुछ समय वह अपने पशुओं की देखभाल में भी बिताते है। पेशे से शिक्षक अश्वनी तोमर ने बताया कि लॉक डाउन के चलते स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी चल रही है। इस कारण वह बच्चों को ऑनलाइन होमवर्क देकर स्टडी भी कराते हैं। कहा कि पहले अपने कामों में व्यस्त होने के चलते वह परिवार को समय नहीं दे पाते थे, लेकिन अब परिवार को भरपूर समय दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से कोरोनावायरस को मात देने के लिए अपने घरों में ही रहने की अपील की। कहा कि सभी लोग मिलकर सरकार का सहयोग करें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
If you have any doubts, please let me know