ऑनलाइन कंपनियों के व्यापार करने पर 31 दिसंबर तक लगाये रोक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने सरकार से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन कंपनियों के व्यापार करने पर पूरी तरह रोक लगाए जाने की मांग की है। 
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी को देश में रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशों का पालन करते हुए संपूर्ण देश का व्यापारी व्यापार बंद करके प्रधानमंत्री केयर फंड एवं मुख्यमंत्री केयर फंड के अतिरिक्त सभी जगह  राशन वितरण व भोजन वितरण का कार्य सुचारू रूप से कर रहा हैं। लेकिन कोई भी ऑनलाइन कंपनी किसी भी रूप में इस संकट में सहयोग नहीं कर रही है।  कहा कि इनको डिलीवरी देने की छूट देने से कोरोना संक्रमण बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना रहेगी, जिससे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए इन कंपनियों को 31 दिसंबर 2020 तक प्रतिबंधित कर देना चाहिए, जिससे देश इस संकट से उबर सकें। देश का व्यापारी लॉक डाउन खुलने के बाद अपने स्टॉक को बेचकर नुकसान की आंशिक भरपाई कर सके। कहा कि आज देश का समस्त व्यापारी सरकार और समाज का भरपूर सहयोग कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top