बागपत। विपुल जैन
भारतीय किसान यूनियन के बागपत ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मीतली गांव में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अंतरराष्ट्रीय किसान संघर्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार से किसानो को दो लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने की मांग पूरी जोर-शोर के साथ उठाई।
शाम को 5 बजे सभी किसानो ने अपने औजार जैसे खुरपा, फावड़ा, दरांती व हल आदि की साफ-सफाई कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा। इस मौके पर ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है जबकि इस आपदा की घड़ी में भी किसान देश की 130 करोड़ जनता को दूध, फल, सब्जी व अनाज उपलब्ध करा रहा है। कहा कि आज किसान सबसे बडा कोरोना योद्धा है, जिसका सभी को मिलकर सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर महेश, निशांत शर्मा, राजवीर गुर्जर, ओमकार ठाकुर, श्रीपाल सिंह आदि थे।
If you have any doubts, please let me know