बागपत। विपुल जैन
रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने सरकार को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने किसान हित में अनेक सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एवं लॉक डाउन के चलते देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है। उन्होंने इससे उभरने के लिए देश के प्रधानमंत्री से किसान राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिवर्ष करने की मांग की। साथ ही कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी की जाए और ब्याज दर एक प्रतिशत किया जाए। इसके अलावा डीजल के कृषि में प्रयोग करने पर 20 रुपए प्रति लीटर की छूट दी जाए। साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाए। किसानों के सभी कर्जे व किस्तों की अदायगी एक वर्ष तक रोकी जाए। इसके अलावा गन्ना किसानों का समस्त गन्ना भुगतान अविलंब कराया जाए और खेतों में गन्ना खड़ा होने तक कोई भी चीनी मिल बंद ना की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दरों को घटाकर आधा किया जाए। किसानों को अपनी फसल को बेचने की अनुमति देश के किसी भी प्रांत में दी जाए। कृषि यंत्रों, कीटनाशकों व खाद आदि से जीएसटी समाप्त की जाए। मनरेगा मजदूरों को कृषि कार्यों में लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन सुझाव को लागू करती है तो देश के 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र को राहत मिल सकती है।
If you have any doubts, please let me know