आबकारी विभाग ने छापा मारकर चार पेटी शराब पकड़ी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
आबकारी विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को अहेड़ा गांव में अवैध शराब पकड़ी। 
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आबकारी निरीक्षक बागपत अनिल कुमार सिंह ने अपने स्टाफ व  बागपत थाना पुलिस स्टाफ के सहयोग से बागपत-चमरावल मार्ग स्थित अहेड़ा गांव में गुल्लू पुत्र सफी के यहाँ छाया मारा। यहाँ पर उन्होंने अवैध अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियो  चार पेटी पव्वा अरुणाचल राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य  बरामद किया। उन्होंने मौके से गुल्लू पुत्र सफी निवासी अहेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना बागपत में एफआईआरआर दर्ज कराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top