समतामूलक समाज के प्रणेता थे बाबा साहब : यशपाल सिंह | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
समाजसेवी एवं परिवहन अधिकारी यशपाल सिंह ने अपने आवास पर संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती मनाई।
उन्होंने बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया और उन्हें समतामूलक समाज का प्रणेता बताया। कहा कि बाबा साहेब मात्र संविधान निर्माता, दलित, शोषित एवं वंचितों के ही मसीहा नहीं थे, बल्कि वह पूरे राष्ट्र के महीसा थे। राष्ट्र के निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा। उनके सुझाए आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। कहा कि महिलाओ और दलित समाज को समान अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहब सदैव याद किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके अच्छे विचारों का अनुकरण कर इस देश व समाज की भलाई के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top