बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोला गांव में ग्राम प्रधान पिंकी राणा के आवास पर संविधान रचियता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता सिसोदिया ने सभी से बाबा साहब के विचारों व सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर उनके नक्शे कदम पर चलने की बात कही। साथ ही कहा कि सभी लोग संविधान के नियमों का पालन करें। इसके अलावा कहा कि समस्त विश्व आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही कहा कि सभी 3 मई तक लॉक डाउन के दौरान अपने घर पर रहे और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर अयोध्या देवी, जयंती, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, कुशल पाल जी आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know