बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस के कारण देश भर में चल रहे लॉक डाउन और मास्क की अनिवार्यता को देखते हुए विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देने वाली राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रभा शर्मा अपने घर पर मास्क तैयार कर उन्हें गाँव में वितरित कर रही है।
प्रभा शर्मा ने बताया कि गाँव से बाहर जाकर मास्क खरीद कर लाने की परेशानी को देखते हुए वह घर पर रखे कपड़े को काटकर डबल लेयर मास्क तैयार कर रही है और उसके बाद उन मास्क का गाँव के बच्चों व गरीब लोगों को वितरण किया जाता है।
बताया कि उनके मन में यह विचार कई दिनों से आ रहा था, लेकिन कपडा खरीदकर लाने की परेशानी को देखते हुए वह मास्क तैयार नहीं कर पा रही थी। परन्तु समाज में लोगों के द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों को देखकर उनके मन में मास्क तैयार करने का विचार आया और वह इस कार्य में जुट गई। केवल इतना ही नहीं गाँव में जिन लोगों के पास अपना कपड़ा रखा हुआ है, वह उन्हें भी नि:शुल्क मास्क बनाकर दे रही है। प्रभा शर्मा ने कहा कि यदि जिला प्रशासन उन्हें कपड़ा व धागा उपलब्ध करा दे तो वह नि:शुल्क मास्क तैयार कर अपनी सेवा समाज और राष्ट्र के लिए देने को तैयार है।
If you have any doubts, please let me know