बागपत। विपुल जैन
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन की वजह से सब कुछ बंद पड़ा है। ऐसे में समाज सेवी लोग आगे आ रहे है और उनके द्वारा गरीबों के घर-घर जाकर उन्हें खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
मानवाधिकार संरक्षण संगठन के मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि उनका संगठन पिछले दस दिनों से भूख से जूझते 400 परिवारों को समाज सेवियों की मदद से घर- घर जाकर गरीबों को खाना उपलब्ध करा रहा है।
कहा कि यदि कही पर कोई जरूरतमंद हो तो वह उन्हें अवगत कराये। ऐसे व्यक्ति के घर तक खाना पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर केपी जांगिड़, कुमरेश जैन गर्ग मेडिकल स्टोर, कंवरपाल हुड्डा, अमित जैन, अजय जैन, सत्येंद्र शर्मा, डॉ नरेश, विवेक जैन, मुकेश शर्मा, शैंकी कौशिक, पवन कश्यप, रिंकी सैनी, अंशुल शर्मा, विजेंद्र प्रमुख, सुनील जैन आदि ने भी सहयोग किया।
If you have any doubts, please let me know