कोरोना की जंग में कर्म योद्धा की तरह जुटे डॉ मनीष त्यागी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत शहर के रहने वाले एवं बडागांव पीएचसी पर तैनात डॉ मनीष त्यागी इन दिनों डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर कर्मयोद्धा की तरह जुटे हुए हैं और अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। उनके कार्यों की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है। 
डाॅ मनीष त्यागी की टीम पर जनपद की सीमा की जिम्मेदारी है। कोई भी पैदल या वाहन से सीमा में आता है तो वह उसकी स्क्रिनिंग एवं यात्रा की जानकारी लेते है। साथ ही उसे आवश्यक सावधानी रखने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी वचन बद्ध किया जाता है। वह करीब 20 दिनों से अपनी टीम के साथ डूंडाहैडा चेकपोस्ट पर रहकर अपने काम को बेखूबी निभा रहे है। इन दिनों वह कोविड-19 अस्पताल खेकड़ा में कार्यरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top