बागपत। विपुल जैन
लॉक डाउन के कारण बागपत के गोना गांव के आठ मजदूर तमिलनाडु में फंसे हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने डीएम बागपत से उक्त मजदूरों को वापस लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
दीपक यादव ने डीएम को बताया कि उनके गांव के शाहिद, रुबीना, फुरकान तोमर, आरिफ खान, इमरान, नसीम, युसुफ अहमद व नौशाद तमिलनाडु के मदुरई के मैलुर टाऊन में मजदूरी का काम करते हैं। यह जगह मदुरई से बीस किलोमीटर अंदर पड़ती है। इसमें एक मजदूर अमीपुर बालैनी का रहने वाला है। लोक डाउन के कारण सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। इस कारण वह बेरोजगार हो गए हैं और उनके समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। अब उक्त मजदूर अपने घर वापस आना चाहते हैं, लेकिन बस व रेल बंद होने के कारण वह आने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने डीएम बागपत से उक्त मजदूरों को वापस लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। डीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
If you have any doubts, please let me know