बागपत। विपुल जैन
तेड़ा गांव में सिंघावली अहीर थाने के पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों का ग्रामीणों ने गश्त के दौरान ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर सभी पुलिस कर्मियों का गमछा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सिंघावली अहीर थाने में तैनात इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह ने लोगों से घर पर ही रहकर लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। लोगों ने भी पुलिस को लॉक डाउन के दौरान हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित सभा का संचालन विश्व बंधु शास्त्री ने किया। अध्यक्षता सतगामा चौधरी करण सिंह लंबरदार ने की। समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know