बागपत। विपुल जैन
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित लोगों के लिए चल रही भोजन व्यवस्था सोमवार को 31 वें दिन भी जारी रही।
सोमवार को यहाँ पर 700 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें समाज सेवी चौधरी अनिल कुमार पुत्र चौधरी वेदप्रकाश कुमार ने 21 सो रुपये व एक कुंतल गेहूं दान स्वरूप दिया। इस मौके पर व्यापार संघ के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा महामंत्री व्यापार संघ, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार संघ, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, दीपक जैन, आकाश गोयल, संदीप पांचाल, दिनेश मित्तल, मास्टर हरिओम शर्मा, विनीत गुप्ता, अनिल, राजेश गोयल, उमादत्त शर्मा, योगेश मिस्त्री, अनुज मित्तल, प्रवीन गुप्ता, रोहित गोयल, राजू शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
If you have any doubts, please let me know