एसपी ने सेनेटाइजर शावर मशीन का फीता काटकर किया उद्घाटन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के प्रयास के लिए की पहली फुल बॉडी सेनेटाइजेशन शावर मशीन को कोतवाली बड़ौत के द्वार पर स्थापित किया गया है। जिसका एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 
हज वेलफेयर सोसाइटी ने कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना योद्धाओं को कोरोना से जंग के लिए बनाए गए वॉर रूम को संक्रमण से मुक्त करने के लिए फूल बॉडी सेनेटाइज शावर मशीन बनाई है। हज वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने ऐसा कारनामा कर द‍िखाया है जिसमे महज 3 सेंकेड में ही लोग सेनेटाइज हो जाते हैं। यह सेनेटाइज शावर मशीन बड़ौत कोतवाली में दान की गई। जिसका एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर इसरार खान और आरिफ मलिक ने कहा कि कोरोना वाइरस महामारी के मद्देनजर हमारे कोरोना योद्धा दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर मेहनत कर रहे है। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम भी इन कोरोना योद्धाओं के स्वास्थ्य के बारे में सोचे। 

इसी सोच के साथ सेनेटाइजिंग शावर मशीन को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि पहले इसके कल-पुर्जे एकत्रित किए। उसके बाद हज वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने मशीन खुद ही तैयार कर घर पर ही इसका ट्रायल किया। उसके बाद यह कोतवाली में स्थापित की गयी। बताया कि कोविड-19 से लड़ने में यह मशीन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव ने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध युद्ध में हज वेलफेयर सोसाइटी के रचनात्मक सहयोग के लिए आभारी हूं और इनके जज्बे की कद्र करता हूँ की इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के लिए स्वास्थ्य के प्रति यह शावर मशीन बनाई है।

 इस शावर मशीन को बनाने में रिजवान मलिक, साजिद मलिक, नदीम अहमद, अंशार अहमद, शोबी मलिक, खालिद मुल्तानी, गुलजार अहमद, रिजवान कुरैशी, नईम अहमद, फहीम अहमद,  मोहसीन राणा, मुकीम मलिक, शमशाद अहमद आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top