कोरोना पॉजिटिव की जांच के लिए चलाया अभियान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जिलाधिकारी बागपत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव की जांच के लिए नगर में कई स्थानों पर अभियान चलाया और घर-घर जाकर पूछताछ की।
गौरतलब है कि शामली जिले में बागपत के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इससे शामली के साथ बागपत में  भी हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को उन मरीजो के निवास स्थान एवं उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए उप जिला अधिकारी बागपत राम नयन, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप, बागपत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत व राजकुमार कानूनगो की संयुक्त टीम ने सघनता से नगर में जांच अभियान चलाया। टीम के सदस्य  नगर के मुगलपुरा मोहल्ला, राशिद कॉलोनी व कुरेशियान मदरसे में पहुंचे और उन्होंने शामली में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों व उनके घर-परिवार के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डॉ विभाष राजपूत ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो वह इसे छुपाए नहीं बल्कि अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराए। क्योंकि यह बीमारी छुआछूत की है और इसे छुपाने से यह दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकती है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन एवं पुलिस की पूरी टीम उपस्थित रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top