कृषि को दिया जाए उद्योग का दर्जा : ओमवीर ढाका | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने कहा कि देश में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉक डाउन लगा हुआ है। इससे आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यदि इस संकट की घड़ी में सरकार द्वारा कृषि को उद्योग का दर्जा दे दिया जाए तो अन्नदाता किसान देश को इस आर्थिक संकट से उभारने में मददगार साबित हो सकता है। 

ओमवीर ढाका बुधवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि पर सरकार का ध्यान बहुत कम रहता है। आज बड़े- बड़े उद्योगपति अपने उद्योग को बंद कर घर पर बैठे हुए हैं, लेकिन आज भी किसान चौबीस घंटे खेतों में गेहूं की कटाई करने में लगा हुआ है। गन्ने की बुवाई और छिलाई कर रहा है। देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का पेट भर रहा है।  उसे ना तो धूप की चिंता है और ना ही आंधी तूफान और बारिश की। कहा कि यदि किसान जिंदा रहा तो देश जिंदा रहेगा। कहा कि आज सांसद व विधायक अपनी निधि से दान देकर कोई अहसान नहीं कर रहे, क्योंकि यह पैसा जनता के टैक्स का पैसा है। उन्होंने किसान बचाओ-देश बचाओ का नारा देकर सरकार से हर संभव किसानों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top