गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं : अंकुर शर्मा | NMPK मीडिया @बागपत

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के सौजन्य से बुधवार को भी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था बादस्तूर जारी रही। 
बुधवार को यहाँ पांच सौ व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था जगदीश प्रसाद अनिल गोयल खल वालो की तरफ से की गई। इस मौके पर व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजीव शर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। समाज के सभी संपन्न परिवारों को  इस तरह के कार्य में आगे आना चाहिए। कहा कि व्यापार संघ का प्रयास रहेगा  लॉक डॉउन के समय कोई भी  गरीब भूखा न रहने पाये। भोजन व्यवस्था में व्यापार संघ के
संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, मनोज मित्तल,अजय मेंबर, अरुण मित्तल, सुमित, मोहन सिंघल, मास्टर हरिओम शर्मा जी, उम्मादत्त शर्मा, रोहित, आशु, संदीप, पीयूष गुप्ता, भानु जैन, विकास गोयल, मनोज शर्मा, दिनेश गुप्ता, योगेश, सोनू मित्तल, आकाश गोयल, गौरव पहलवान, सचिन गर्ग, वीरेंद्र त्यागी, प्रवीण टाटा स्काई, प्रवीण मित्तल, मनोहर शर्मा, राजेश गोयल आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top