बागपत। विपुल जैन
छपरौली कस्बे में अंबेडकर जयंती शांति एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए मनाई गई।
सूरजमल मार्केट में पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना व अन्य सदस्यों ने इकबाल सिंह निवासी जागोस व मुकेश वर्मा को अंबेडकर जयंती पर पौधे भेंट किए और बाद में उन पौधों का रोपण कराया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन पेड़-पौधों पर टिका हुआ है और इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आहवान किया।साथ ही उन्होंने दुनिया में चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हो रही मौतों पर भी चिंता जताई। कहा कि सभी को हर हाल में आगामी 3 मई तक लॉक डाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करना है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 30 फलदार व छायादार पौधे रोपे गये।
If you have any doubts, please let me know