यमुना खादर में की शराब तस्करों की छानबीन
अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही
बागपत। विपुल जैन
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बागपत आबकारी विभाग की टीम ने यमुना खादर में चैकिंग की।
बागपत के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने देखा कि कही कोई यहां पर शराब की भट्टियां तो नहीं चला रहा। कोई हरियाणा से शराब की तस्करी तो नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी करने वाले एवं अवैध रूप से शराब बेचने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। गौरतलब है कि लाॅक डाउन की वजह से शराब के सभी ठेके बंद पड़े हुए है, ऐसे में शराब तस्कर सक्रिय हो गये है और उनके द्वारा हरियाणा से शराब लाकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।
If you have any doubts, please let me know