रमजान में गरीबों की मदद करें रोजेदार: जावेद | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
अल्लाह को राजी करने का रमजान बेहतरीन मौका
कई शारीरिक बीमारियों को भी दूर करता है रोजा

बागपत। विपुल जैन
जिन्दगी अगर रमजान की तरह बन जाए तो मौत यकीनन ईद की तरह होगी। तमाम गुनाहों से तौबा करने और अल्लाह को राजी करने के लिए रमजान का महीना एक बेहतरीन मौका है।
यह बातें सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेष सचिव जावेद चोधरी ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे महीने रोजे रखकर इंसान न सिर्फ अपने ईमान को पुख्ता कर सकता है बल्कि अपने शरीर को कई बीमारियों से भी दूर कर सकता है। रोजा पाचन शक्ति को आराम देता है। साथ ही रोजा डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ना व अनिद्रा की बीमारियों को भी दूर करता है। इसमें सबसे बेहतरीन बात यह है कि रोजा गरीबों की जरूरतों का अहसास कराता है। जब रोजेदार दिन में भूख व प्यास की सिद्दत से गुजरता है तो उसे गरीब की तकलीफों का असहास होता है। साथ ही उनके अन्दर गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद का जज्बा भी पैदा होता है, जो इस्लाम का असल मकसद भी है। कहा कि ईद की नमाज से पहले गरीबों को कुछ रकम देनी चाहिए, ताकि गरीब भी ईद की खुशियों में शामिल हो सके। उन्हें नए कपड़े व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराने चाहिए। क्योंकि अगर गरीबों को ईद की खुशियों में बराबर शरीक नहीं करते तो आपके लिए भी ईद की खुशियां नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top