भोजन व्यवस्था में दी 51 सो रुपए की राशि दान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित लोगों के लिए चल रही भोजन की व्यवस्था मंगलवार को 32 वें दिन भी जारी रही।
मंगलवार को यहाँ पर लगभग 700 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। जिसमें  राजबाला पत्नी स्व वीरेंद्र कुमार ने अपने पुत्र स्व शशांक कुमार हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस की स्मृति में 51 सो रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की। इस मौके पर व्यापार संघ के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता,अंकुर शर्मा महामंत्री व्यापार संघ, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार संघ, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, मोहन सिंघल, दीपक जैन, आकाश गोयल, संदीप पांचाल, दिनेश मित्तल, मास्टर हरिओम शर्मा, विनीत गुप्ता, अनिल, राजेश गोयल, उमादत्त शर्मा, योगेश मिस्त्री, अनुज मित्तल, प्रवीन गुप्ता, रोहित गोयल, राजू शर्मा, आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top