लायंस क्लब ने किया गरीबों को राशन का वितरण | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ताओं ने 12 निराश्रित परिवारों को राशन के पैकेट का वितरण किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य निराश्रितो की सेवा करना है,  जिसका आज विश्व के 211 देशों के माध्यम से साढ़े चोदह लाख सदस्य पालन कर रहे हैं। क्लब के सचिव दीपक गोयल ने बताया क्लब ने 12 निराश्रित परिवारों को राशन के पैकेट प्रदान  किये। कार्यक्रम के चेयरमैन  पंकज गुप्ता ने बताया राशन के पैकेट में आटा, चावल ,दाल, सरसों का तेल, आलू ,नमक, चाय पत्ती, चीनी, दो साबुन, हल्दी, लाल मिर्च आदि वस्तुएं उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर अजय मित्तल, योगेश चौहान, रामअवतार गुप्ता, डॉ रामलाल आदि ने उपस्थित होकर सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top