साधुओं के हत्यारों को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा : ढाका | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
राष्ट्रीय लोकदल के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने बुलंदशहर में हुई साधुओं की हत्या पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर साधुओं के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। 

ओमवीर ढाका ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में बुलंदशहर जिले में दो साधुओं की हत्या करना एक जघन्य अपराध है। केवल इतना ही नही तीन दिन पहले एटा जनपद के पचोरी परिवार में 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए थे। कहा कि मंदिर में सो रहे साधुओं को मौत के घाट उतारना काफी दुख भरी घटना है। इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top