बागपत। विपुल जैन
वरिष्ठ समाजसेवी हाजी निजात खान ने मंगलवार को डॉक्टरों की टीम के साथ गौरीपुर निवाडा स्थित अपने फार्म हाउस पर बनाये गए कोरेंटाइन सेंटर में जमातियो का हाल-चाल पूछा।
हाजी निजात खान ने बताया कि यहां पर इस समय 54 जमाती हैं, जिनकी निरंतर जांच चल रही है। सुबह के शाम के वक्त चिकित्सा विभाग की टीम उनकी हर तरह की शारीरिक जांच करती है। इसके अलावा उनके हर तरह के खाने-पीने का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमातियो को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खेकड़ा, बडौत व बालैनी में बनाए गए कोरेंटाइन सेंटर में जाकर भी जमातियो की कुशल क्षेम पूछी। हाजी निजात खान द्वारा कोरोना संक्रमण की इस आपातकालीन घड़ी में जिला प्रशासन का पूरी तरह से किया जा रहा है। जिसकी चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।
If you have any doubts, please let me know