पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग आगे आये: मनीष जैन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
पृथ्वी दिवस पर किया लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक
पर्यावरण को बेहतर बनाने का दिलाया गया संकल्प
बागपत। विपुल जैन
पृथ्वी दिवस पर सामाजिक संगठनों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प दिलाया।
लायंस क्लब बागपत के जिला कोषाध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि दिन-प्रतिदिन लोगों की लापरवाही के चलते पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव हमारे शरीर और जीवनशैली पर भी पड़ रहा है। अगर इसको समय रहते सही नही किया गया तो इसकी स्थिती और भी भयावह हो जायेगी और लोग भयंकर बीमारियों की चपेट में आ जायेंगें, जिनका ईलाज कर पाना आसान नही होगा। कहा कि यदि हम समय रहते नही जागे तो आने वाली पीढियां बर्बाद हो जायेंगी। पर्यावरण की सुरक्षा के लिये आज हर समाज, वर्ग और क्षेत्र से लोग सामने आ रहे है। पर्यावरण प्रेमी आज भी नदियों में गंदा पानी डालने वाली कंपनियों को रोकने, जहरीला कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर रोक लगाने और जंगलो को काटने वाली आर्थिक गतिविधियों को रोकने के लिये लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमें पृथ्वी दिवस को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है और प्रतिदिन ऐसे कार्य करने है, जिससे की पर्यावरण का संरक्षण हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top