रमज़ान में दुकानों के खुलने का समय करें निर्धारित
अपने आस-पास रहने वाले गरीबों का ध्यान रखे
बागपत। विपुल जैन
वरिष्ठ समाज सेवी एवं शांति समिति बागपत के सदस्य हाजी यासीन ने मुस्लिम समाज के लोगों से रमजान माह में अपने घरों में ही नमाज व तरावीह पढ़ने का अनुरोध किया।
आगामी 25 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर सभी जगह लाॅक डाउन है। मंदिर व मस्जिद बंद है। हाजी यासीन ने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देर्शों का पालन करते हुए अपने घर पर रहे और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए नमाज अदा करें। अपने आस-पास रहने वाले सभी लोग गरीब लोगों की मदद करें। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से रमजान के महीने में दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित करने की मांग की, ताकि रोजेदारों को सहरी व इफ्तारी का सामान खरीदने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना उठानी पड़े।
If you have any doubts, please let me know