बागपत। विपुल जैन
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी ने बुधवार को काशीराम कॉलोनी खेकड़ा में उन गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया, जिनके पास राशन कार्ड नहीं थे।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में निस्वार्थ भाव से एक- दूसरे की मदद करना और उनके साथ संकट में खड़े रहना ही भारत की संस्कृति है। उन्होंने शासन प्रशासन, पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों, सफाई कर्मचारियों,पत्रकार बंधु आदि का आभार व्यक्त किया जो लोग इस संकट की घड़ी में जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
If you have any doubts, please let me know