बागपत। विपुल जैन
महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा दो निर्दोष साधुओं की निर्मम हत्या पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ नीरज कौशिक ने रोष व्यक्त किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में दो निर्दोष साधुओं तथा उनके ड्राइवर की हत्या को लेकर हिंदू समाज में गहरा रोष व्याप्त है। कहा कि वह राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। हिंदू समाज के साधु-संत भी ठाकरे सरकार में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि हिंदू समाज को ठाकरे सरकार पर भरोसा नहीं है। हिंदू समाज केंद्र सरकार से सीबीआई जांच तथा इस घटना के दोषी लोगों को फांसी की सजा देने की मांग करता है।
If you have any doubts, please let me know