बागपत। विपुल जैन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी के बच्चों ने बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर घर पर ही रहकर पर्यावरण की पेंटिंग बनाई, जिसकी स्कूल के अध्यापकों ने सराहना की।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक महक सिंह हुड्डा ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बताया कि यह प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। यह एक वार्षिक आयोजन है, जिसे विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के द्वारा 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गयी और अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाना है। यह दिन इस बात के चिंतन-मनन का दिन है कि हम कैसे अपनी वसुंधरा को बचा सकते हैं। स्कूल के प्रबंधक जयचन्द दारोगा ने बताया कि आज इस लॉक डाउन की अवधि में सर्वोदय विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने अपने घर में रहकर ही पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने विचारों को पेंटिंग के द्वारा प्रदर्शित किया तथा अपने माता-पिता के साथ अपने घर के आस पास पौधारोपण भी किया।सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायेंगे। बहुत सारे विद्यार्थियों ने अपने विचारों को विडियो शूट करके भी भेजा।
If you have any doubts, please let me know