बागपत। विपुल जैन
भाजपा व्यापार मंडल अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बागपत कलक्ट्रेट में एडीएम अमित कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 31 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल ने एडीएम अमित कुमार सिंह को लॉक डाउन में किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें धन्यवाद पत्र भी भेट किया। इस मौके पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ व्यापार मंडल अग्रवाल मंडी टटीरी के जिला संयोजक अमित जैन, अशोक गोयल, मनोज जैन, विकास गोयल आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know