बागपत। विपुल जैन
आबकारी विभाग बड़ौत की टीम ने जोनमाना गांव में एक मकान पर छापा मारा और यहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की।
गौरतलब है कि कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पूरे बागपत जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बडौत के आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह को सूचना मिली कि जोनमाना गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसको लेकर उन्होंने पूरी रूपरेखा तैयार की और अपनी टीम के साथ सुधीर पुत्र इंद्रपाल के घर पर छापा मारा। उन्होंने उसके घर पर डबल बैड से 192 पव्वा क्रेजी रोमियो व्हिस्की शराब बरामद की, जो केवल छत्तीसगढ़ राज्य में ही बिक्री के लिए मान्य थी। उधर, छापा लगते ही सुधीर टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि सुधीर के खिलाफ बडौत थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। बताया कि बरामद शराब से उत्तर प्रदेश राज्य को लगभग 17 हजार रुपये राजस्व की बचत हुई है। इस मौके पर हैड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल अहसान आदि थे।
If you have any doubts, please let me know