हर रोज बंदर, कुत्ते व गायों को खिलाते है खाना
इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखे लोग
बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर लाॅक डाउन की वजह से इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी तक बिलबिला गये है। ऐसे में सामाजिक संगठनों के लोग अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
इस मुश्किल घड़ी में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चोधरी आगे आये है और उनके द्वारा बेजुबान व आवारा पशु जैसे बंदर, कुत्ते व गौवंशो की सेवा की जा रही है। वह प्रतिदिन उन्हें दूध, ब्रेड, केले व अन्य खाने-पीने की चीजे डालते है, ताकि उन्हें भूख सा ना मरना पड़े। कहा कि सभी लोगों को इस आपदा की घड़ी में इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मनुष्य तो बोलकर बता सकता है कि मैं भूख हूं, मुझे भोजन चाहिए, लेकिन बेजुबान कैसे बताये की वह भूखे है। इसलिए सभी वन्य जीवों का दर्द हम सबको ही समझना होगा।
If you have any doubts, please let me know