नर सेवा ही नारायण सेवा: आकाश कंसल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों को बांटते है खाना
विपदा की इस घड़ी में सभी लोग एक-दूसरे की करें मदद

बागपत। विपुल जैन
समाज सेवी आकाश कंसल अपने साथियों के संग मिलकर हर रोज समाज के गरीब, असहाय व निर्धन लोगों को खाने के आठ सौ पैकेट का वितरण कर रहे हैं। उनके इस कार्य की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।
गुरूवार को भी उन्होंने बड़ौत के टेलीफोन एक्सचेंज के सामने झुग्गी-झौपड़ियों में, सराय रोड इंडस्ट्रीयल एरिये में, छपरौली रोड पर झाडू वालों, मेवे बेचने वाले गुजराती लोगों व कांशीराम काॅलोनी में गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांटे। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। देश में आई विपदा की इस घड़ी में सभी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। इसके अलावा वह पुलिस प्रशासन का भी ध्यान रखते है और उन्हें भी फ्रूटी, जलजीरा व भोजन के पैकेट बांटते है। इस मौके पर संयम अग्रवाल, आशीष जैन, उमंग गोयल, विकास शर्मा, दीपांशु गुप्ता व वैभव जैन आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top