भोजन व्यवस्था में तन-मन-धन से सहयोग कर रहे व्यापारी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में  निराश्रित लोगों के लिए चल रही भोजन की व्यवस्था गुरुवार को 27 वे दिन जारी रही। इसमें व्यापारी लोग तन- मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। 
निराश्रित व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की श्रंखला में गुरुवार को लगभग 700 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें टेकचंद जैन ने 21 सो रुपये, अरुण मित्तल तेल वालो ने 21 सो रुपये व योगेश मिस्त्री ने 31 सो रुपये दान स्वरूप दिए। 
इस मौके पर व्यापार संघ के संरक्षक, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा महामंत्री व्यापार संघ, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार संघ, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, दीपक जैन, आकाश गोयल, मोहन सिंघल, दिनेश मित्तल, अनिल, राजेश गोयल, मनोज, सोनू मित्तल, सतीश जिंदल, उमादत्त शर्मा, गोपाल, रोहित गोयल, राजू शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top