बागपत। विपुल जैन
लॉक डाउन के चलते जहां लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं और उनका टाइम काटना काफी मुश्किल हो गया है, वही छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव की रहने वाली ग्रहणी बबीता शर्मा ने अपने मकान की छत पर किचन गार्डन बनाकर मिसाल पेश की है।
उन्होंने अपने मकान की छत पर मिट्टी की एक मोटी परत बिछाकर व घर में बेकार पड़े टूटे-फूटे बर्तनों में टमाटर, बैंगन, पालक, हरा धनिया, तुलसी, मरवा, पुदीना व मिर्च के पौधे लगाए है। इसमें टमाटर व बैंगन के पेड़ों पर तो अब काफी टमाटर व बैंगन भी आने लगे है। बबीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुलसी व मरवे के काफी पौधे तो आस- पड़ोस के लोगों को भी वितरित किए है।
उनके इस किचन गार्डन को देखने के लिए मोहल्ले के लोग भी आ रहे हैं। बबीता शर्मा ने बताया कि किचन गार्डन में उनके पति ओमदत्त शर्मा, पुत्र शिवम शर्मा व पुत्री हिमांशी शर्मा भी उनका पूरा सहयोग करती है।
If you have any doubts, please let me know