बागपत। विपुल जैन
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज एजुकेशन बागपत की छात्राओं ने लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने -अपने घरों में पोस्टर बनाये और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना जैसी बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
पोस्टर में छात्राओं ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम जैसे हाथों को धोना, मास्क पहनना, सेनेटाइजर का प्रयोग करना, सोशल डिसटेसिंग का पालन करना, घरों से ना निकलना आदि को चित्रो के माध्यम से प्रदर्शित किया। कहा कि यदि किसी को भी खांसी, जुखाम व बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे तो वह तुरंत अपना इलाज कराये। कोरोना से निपटने के लिए पुलिस व डॉक्टरों का हर तरह से सहयोग करें। गरीब, निर्धन व असहाय लोगों की मदद करें। साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी आरोग्य सेतू एेप को भी डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। इसको लेकर महाविधालय की प्रबंध समिति के अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल व प्रिंस सिंघल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्तम स्वास्थ की कामना की। इस कार्य मे शीतल, अदिती, रिया, काजल, शुभांगी, तनु, शिखा, आंचल, आदि का विशेष सहयोग रहा।
If you have any doubts, please let me know