बागपत। विपुल जैन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बागपत सुभाष राजपूत ने बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार बीएस-4 वाहनों का पंजीयन आगामी 30 अप्रैल 2020 तक ही किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी डीलर के पास ऐसा वाहन हो तो उसका पंजीयन 30 अप्रैल तक कराना सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा किसी अन्य जनपद में वाहन विक्रय किया गया है तो वह संबंधित जनपद में पंजीकरण निर्धारित तिथि तक कराएं। इस कार्य हेतु पास संबंधित उप जिलाधिकारी अथवा जिलाधिकारी से उपरोक्त आदेश दिखाकर प्राप्त कर लें। उत्तर प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालय इस कार्य के लिए 30 अप्रैल तक खुले रहेंगे।
If you have any doubts, please let me know