निराश्रितों की भोजन व्यवस्था में खुलकर दान दे रहे लोग | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा टटीरी के अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित लोगों के चल रही भोजन व्यवस्था शुक्रवार को 28 वें दिन भी जारी रही। इस भोजन व्यवस्था में समाज के सभी लोग खुलकर दान दे रहे हैं।
शुक्रवार को यहाँ पर लगभग 700 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें मास्टर अवध कुमार मास्टर पुत्र महक सिंह सर्वोदय स्कूल वालो ने 21 सो रुपये,राजू मित्तल पुत्र राजेन्द्र मित्तल ने 11 सो रुपये, प्रमोद जैन बावली वालों ने 21 सो रुपये व प्रवीन कुमार संदीप कुमार ने 31 सो रुपये दान स्वरूप दिए। 
इस मौके पर संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा महामंत्री व्यापार संघ, संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार संघ, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, दीपक जैन, आकाश गोयल, दिनेश मित्तल, मास्टर हरिओम शर्मा, पीयूष गुप्ता, गुल्लू जिंदल, विनीत गुप्ता, राजू गुप्ता, अनिल कुमार, राजेश गोयल, सोनू मित्तल, सतीश जिंदल, उमादत्त शर्मा, गोपाल, रोहित गोयल, राजू शर्मा आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top