कोरोना से बचाव को सरकार का करें सहयोग: यादव | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
पंचायत सदस्य ने कई गांवों को कराया सेनेटाइज
कोरोना को हराने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील

बागपत। विपुल जैन
आॅल इंडिया यादव महासभा के राश्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने अपने निजी खर्चे से क्षेत्र के कई गांवों को सेनेटाइज कराया और लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की।
दीपक यादव ने क्षेत्र के चमरावल, लहचैड़ा, शरफाबाद, फुलैरा, टुकाली व नवादा आदि गांवों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराया, ताकि क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैल पाये। कहा कि सभी लोग इस लड़ाई में सरकार का सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी। कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहे। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचे। मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखे। यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार जैसा कोई भी लक्षण हो तो वह इसमें जरा भी लापरवाही न बरते और तुरन्त अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top