शहर की हर मस्जिदों को कराया जा रहा सेनेटाइज
मुस्लिम समाज के लोग अपने घर पर ही पढ़े नमाज
बागपत। विपुल जैन
नगर पालिका के वरिष्ट लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि रमजान के महीने में मुस्लिम अकीदतमंदों को पानी की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्हें भरपूर मात्रा में पानी दिया जाएगा।
महेश शर्मा ने बताया कि रमजान माह को देखते हुए शहर की सभी मस्जिदों को सेनेटाइज कराया जा रहा है। साथ ही हर वार्ड में नियमित साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए शाम के समय हर वार्ड में फोंगिंग कराई जाएगी। पानी की टंकी भी साफ करा दी गई है। प्रयास रहेगा कि बिजली जाने के बाद भी शहर के लोगों को जनरेटर के जरिये पानी की आपूर्ति कराई जाये। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपने घर पर ही रहकर नमाज व तराबीह पढ़े और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखे। नगर पालिका पूरी तरह शहर की जनता के साथ है और उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। आज यानि 25 अप्रैल को रमजान माह का पहला रोजा रखा जाएगा।
If you have any doubts, please let me know