झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को बांटा भोजन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
प्रसिद्ध समाज सेवी एवं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर व बागपत के पावला बेगमाबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज धामा ने नोयडा में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूर लोगों को भोजन बांटा। 
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन की वजह से सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। गरीब व मजदूर लोग भूख- प्यास से बिलबिला गए है। ऐसे में प्रमुख समाज सेवी पुरुषोत्तम नगर व सूरज धामा मानवता का फर्ज निभाते हुए आगे आ रहे है। उनके द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर भूखे- प्यासे लोगों को भोजन कराया जा रहा है। कहा कि जब तक भारत लॉक डाउन रहेगा तब तक वह गरीब लोगों की हर संभव मदद करते रहेंगे। कहा कि सभी लोग लॉक डाउन को सफल बनाने में अपने घर में रहे। यदि लोग घर पर रहेंगे तभी कोरोना कैसे जानलेवा वायरस को मात दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top